फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में एनसीसी कैडेट व महिला पुलिसकर्मियों ने यातायात का किया संचालन

घाटमपुर में मिशन शक्ति फेज-6 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाने की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा नवरात्र के तीसरे दिन यातायात का संचालन किया गया। कस्बे के मुख्य चौराहे पर एनसीसी महिला कैडेट व महिला पुलिसकर्मियों ने मिलकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की लोगों को हिदायत दी। साथ ही, यातायात की जानकारी देकर जागरूक किया गया। वहीं, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इसलिए मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह, उप निरीक्षक नेहा यादव, शिवानी, निशा, दीक्षा, अंजू व एनसीसी कैडेट मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें