लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर कानपुर के बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को विजयनगर सब्जी मंडी में व्रती महिलाओं और परिजनों ने सूप, दउरा, फल और अन्य पूजन सामग्रियों की जमकर खरीदारी की, जिससे पूरे बाजार में भारी रौनक रही।