सिविल लाइंस स्थित हनीमैन चौराहे पर बुढ़वा मंगल के अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम में ख्वाजा गुलजार, अनुराग मिश्रा, विशाल जायसवाल, अनुभव जायसवाल, साकिब वकील, डॉ. हेमंत मोहन, शाहनवाज खान, फिरोज अंसारी, विक्रम सिंह, अमित मिश्रा, राहुल शर्मा और अली इमाम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।