फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी में नशेड़ियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिगरेट के पैसे मांगे तो दुकानदार पर ताना जूता

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित पीएसी मोड़ पर बुधवार देर रात नशे में धुत बाइक सवार दो युवकों ने सिगरेट के पैसे मांगने पर पान दुकानदार से गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी युवक ने खुद को अधिवक्ता बताकर पुलिस को अर्दब में लेने का प्रयास किया और अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें