चकेरी थानाक्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर ट्रकों का बेतरतीब तरीके से खड़ा होना बड़े हादसों को दावत दे रहा है। हाईवे के किनारे बनी सर्विस लेन में ट्रक खड़े नहीं होते हैं, बल्कि चालक ट्रकों को बीच हाईवे के किनारे ही खड़ा कर देते हैं, जिससे अक्सर हादसे होते हैं। बीते शनिवार को खड़े ट्रक में टकराकर दो सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गये थे।