फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ताज होटल वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026’ का भव्य अनावरण

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प माह के अंतर्गत होने वाले राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट–सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण वाराणसी स्थित ताज होटल में किया गया। ट्रॉफी का अनावरण भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. उत्तम ओझा, डॉ. संजय चौरसिया, श्री सिद्धार्थ सिंह (एमएलसी एवं श्री बृजेश सिंह जी के सुपुत्र) सहित आयोजन से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में कानपुर से पहुंचे अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेट खिलाड़ी जुड़वा भाई राहुल एवं रोहित की विशेष उपस्थिति रही। दोनों भाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें