जोन-2 में लखनऊ रोड फ्लाईओवर के नीचे अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। अवैध पार्किंग, सब्जी मंडी, शौचालय और वेंडिंग जोन के बीच अब खुले में कूड़ा डंप किए जाने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने इस मामले की शिकायत एक्स (ट्वीटर) के माध्यम से एनएचएआई और नगर निगम से की है।