भारी बारिश के चलते मंधना गंगा बैराज पर सड़क दरक गयी है। यश कोठारी चौराहे से गंभीरपुर चौराहे के आगे सड़क करीब 7 मीटर तक दरक गयी। सड़क दरकने से भारी वाहनों के भार से सड़क के धंसने का खतरा बना हुआ है। बता दें कि इस हाईवे से उन्नाव और कन्नौज के लिए भारी वाहन भी गुजरते हैं।