फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पूर्व शहरकाजी की याद में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

पूर्व शहरकाजी मौलाना आलम रजा खां नूरी की याद में ओमपुरवा स्थित बड़ी मस्जिद के सामने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र, दांत, पेटदर्द, बुखार, सर्दी, खांसी आदि के रोगी आए। रोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं भी बांटी गईं। शिविर का उद्घाटन कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के चेयरमैन सुहैल अख्तर अंसारी, शहरकाजी मुफ्ती मो. साकिब अदीब मिस्बाही ने किया। इस मौके पर शिविर में मानसिक रोगी भी आए, जिन्हें डॉक्टरों ने काउंसलिंग कराने की सलाह दी। यहां बीपी, शुगर, वजन आदि की जांचें भी हुईं। इस मौके पर संयोजक नायब शहरकाजी कारी मो. सगीर आलम हबीबी ने सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व शहरकाजी मौलाना आलम रजा खां नूरी ने हमेशा दूसरों की मदद की और सभी को मदद करने के लिए प्रेरित किया। इस मौक पर डॉ. आर ए रहमानी, नदीम सिद्दीकी, अनवर हुसैन, मो. असगर, हाफिज मकसूद आलम कादरी, मौलाना अली शेर खान, अखलाक अहमद, इस्लाम चिश्ती, कारी मो. जमील, हाफिज आदिल, हाफिज कलीम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें