कानपुर के पटकापुर क्षेत्र की तंग गली में बने एक अनाधिकृत छह मंजिला अपार्टमेंट में सोमवार तड़के शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक किशोर और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संकीर्ण रास्ता होने के कारण दमकल गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच सकीं, हालांकि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए 40-50 लोगों की जान बचाई। मंगलवार को महापौर प्रमिला पांडे घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने हालात का जायजा लिया और अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।