मंगलपुर थाना क्षेत्र में दरोगा की कार से घायल युवक को चौकी में बैठाए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इलाज के बाद प्रार्थना पत्र देने पहुंचे धर्मेंद्र (26) को पुलिस द्वारा रोके जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने मिंडा कुआं के पास सड़क जाम कर दी।