फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सेवा संकल्प ट्रॉफी में शहर के राहुल-रोहित भी शामिल

वाराणसी के ताज होटल में राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट सेवा संकल्प ट्रॉफी-2026 की ट्रॉफी का अनावरण बृहस्पतिवार को किया गया। समारोह में कानपुर के अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेटर जुड़वा भाई राहुल और रोहित विशेष मौजूद रहे। दोनों भाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ट्रॉफी का अनावरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प माह के तहत आयोजित टूर्नामेंट नौ से 11 अक्तूबर तक वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में होगा। इसमें देशभर की दिव्यांग क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें