कानपुर में 10 साल बाद दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) का 46वां क्षेत्रीय सम्मेलन होगा। 27 और 28 नवंबर 2026 को लाजपत भवन में होने वाले सम्मेलन सृजन रीइमेजिनिंग एंड रीबिल्डिंग में कानपुर समेत देश भर के सीए जुटेंगे। इसकी जानकारी सीआईआरसी के चेयरमैन सीए अंकुर गोयल ने दी। यह सम्मेलन सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के 75 गौरवशाली वर्षों की स्वर्णिम यात्रा को समर्पित है। इसमें 50 वर्ष पूरे करने वाले वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संस्थान के अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी, उपाध्यक्ष सीए मंगेश पी किनारे और जीएन बाजपेयी (पूर्व अध्यक्ष, सेबी) के विशेष सत्र भी होंगे। इसमें तकनीकी सत्रों पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं 27 नवंबर की शाम को बॉलीवुड गायक युवराज हंस की लाइव बैंड का भी आयोजन किया जाएगा।