आईआईटी कानपुर के वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष-2026 के 22वें संस्करण का शानदार आगाज हो चुका है। पहले दिन फुटबॉल के मैदान पर बीआईटी मेसरा ने किट कानपुर को 11-0 से करारी शिकस्त दी। क्रिकेट में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी और एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ ने जीत दर्ज की। तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।