गोल चौराहा स्थित आजाद पार्क में अव्यवस्थाओं के चलते इसकी खूबसूरती प्रभावित हो रही है। पार्क में लगा फाउंटेन खराब पड़ा है। वहीं जगह-जगह झाड़ियां उगने और गंदगी फैले होने से पार्क की स्थिति बदहाल है। पार्क में साफ-सफाई और रखरखाव की कमी की वजह से पार्क अपनी सुंदरता और आकर्षक खोता जा रहा है।