कानपुर के सरसौल ब्लॉक के धमना गांव में रविवार को पशुपालन विभाग की ओर से एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य मेला एवं निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह की देखरेख में आयोजित इस शिविर में पशुओं का निःशुल्क उपचार कर दवाएं वितरित की गईं और पशुपालकों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। विभाग द्वारा सरसौल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ऐसे तीन दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके तहत सोमवार को पाली बेहटा और 30 अक्टूबर को बारादरी गांव में शिविर लगाया जाएगा।