महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली कोल्ड स्टोरेज के पास नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक का पहिया निकलकर 400 मीटर दूर दूसरी लेन में प्रयागराज डिपो की बस से टकरा गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से बस में सवार 40 यात्री बाल-बाल बच गए।