फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बाढ़ के पानी से 35 परिवारों पर संकट, डीएम ने जलस्तर का लिया जायजा

बाढ़ के बढ़ते पानी के बीच गुरुवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बनियापुरवा गांव के प्रभावित इलाकों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने जलस्तर की स्थिति, प्रभावित परिवारों और राहत-बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। करीब 35 परिवार भगवानदीन का पुरवा में बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि बनियापुरवा और भोपालपुरवा के आसपास भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलस्तर और पानी के बढ़ने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि हालात पर लगातार नजर रखी जाए और पानी बढ़ने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को बिना देरी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें