कन्नौज जिले के हसेरन क्षेत्र स्थित मड़नेपुर (नादेमऊ) गांव में पिता द्वारा दिलाई गई नई साइकिल चला रहे छह वर्षीय कृष को आलू से लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।