जीटी रोड हाईवे के नीचे नानामऊ तिराहा के पास बारिश के पानी में छिपे गहरे गड्ढे को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है। खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई के अधिकारी हरकत में आए और तत्काल टीम को मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। बारिश के पानी में गड्ढा दिखाई नहीं देने के कारण यहां आए दिन ई-रिक्शा और अन्य वाहन फंसकर पलट रहे थे। बीते दिनों गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से एक महिला घायल हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की थी।मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गड्ढे में भरे पानी और क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण करने के बाद मरम्मत का काम शुरू कराया। सड़क पर गड्ढे के कारण लगातार बने हादसे के खतरे को देखते हुए लोगों ने राहत की सांस ली है। खबर प्रकाशित होने के बाद कार्रवाई नानामऊ तिराहा के पास गड्ढे की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई ने तत्काल संज्ञान लिया। टीम भेजकर मौके पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।