अमर उजाला की खबर का बड़ा असर हुआ है। चकेरी के रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में लाइटें लगवा दी गई हैं। अस्पताल में अंधेरा पड़ा रहने की खबर अमर उजाला ने चलाई थी। लाइटें लगने से मरीजों व तीमारदारों को राहत तो मिली ही है साथ ही अराजकतत्वों का जमावड़ा लगना बंद हो गया है।