फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत के बाद भी नहीं चेते वाहन चालक, हाईवे पर धड़ल्ले से दौड़ रहे उल्टी दिशा में वाहन

नारामऊ में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान जाने के बावजूद वाहन चालक सबक नहीं ले रहे हैं। मंधना और नारामऊ हाईवे पर अब भी लोग बेखौफ होकर उल्टी दिशा में वाहन दौड़ा रहे हैं। बुधवार सुबह नारामऊ में गलत दिशा से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों में चार लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। इतने गंभीर हादसे के बाद भी हाईवे पर यातायात नियमों की अनदेखी जारी है। वाहन चालक जल्दबाजी में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर गलत दिशा से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और यातायात पुलिस इस पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। हादसे के बाद भी वाहन चालकों की लापरवाही जारी रहने से एक और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें