सिविल लाइंस स्थित रागेंद्र स्वरूप सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार को क्रोमावर्स-द लिविंग बुक : एवरी पेज, ए न्यू वर्ल्ड थीम पर शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और संगीत के माध्यम से विभिन्न देशों की संस्कृति को मंच पर जीवंत किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य ऋचा खुल्लर और मुख्य अतिथि केस्को एमडी नेहा जैन ने किया। बच्चों ने रशियन टैप, चाइनीज डांस, थैय्यम, दबके और रेट्रो डांस ने दर्शकों का मन मोहा। अंग्रेजी नाटक द लायन किंग में जीवन चक्र और हिंदी नाटक भोला राम का जीव में भ्रष्टाचार व नौकरशाही पर कटाक्ष किया गया। माइम एक्ट से सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव बताए गए। प्रधानाचार्य ने सत्र 2025-26 की उपलब्धियां प्रस्तुत कर मेधावियों को सम्मानित किया। मौके पर डॉ. वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरपर्सन मिनी स्वरूप, डॉ. अलक्षेंद्र स्वरूप, आकांक्षा स्वरूप, नेहा स्वरूप, डॉ. सुषमा मंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।