फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल, टूटी और गड्ढे वाली सड़कों के विरोध में गले में टायर डालकर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

कानपुर की बदहाल, टूटी और गड्ढे वाली सड़कों के विरोध में सोमवार को कानपुर महानगर कांग्रेस ने अनूठे तरीके से विरोध जताया। बर्रा-2 स्थित शास्त्री चौक, केसा हाउस के पास जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में बैठकर और गले में टायर डालकर नारेबाजी की। पदयात्रा निकाल कर शहर की बदहाल सड़कों की ओर सरकार व जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर की सड़कें विकास की नहीं, बदहाली की तस्वीर बन चुकी हैं। जगह-जगह बड़े गड्ढों से आए दिन वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, टायर फट रहे हैं और राहगीर दुर्घटनाओं के शिकार होकर घायल हो रहे हैं। जनता के लिए इन सड़कों पर चलना जोखिम भरा होता जा रहा है। इस दौरान कार्यकताओं ने गड्ढों पे फूल चढ़ाकर रामधुन भी गाई। वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा ने कहा कि गले में टायर डालकर प्रदर्शन करने का उद्देश्य शहर की सड़कों की भयावह स्थिति को प्रतीकात्मक रूप से सामने लाना था। वरिष्ठ नेता टिल्लू ठाकुर ने कह कि जब सड़कें ही जानलेवा हों तो सरकार को विकास के दावों के बजाए जनता की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर जवाब देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान महासचिव संजीव मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, बृजेश शर्मा, सैमुअल लकी, बृजेश गुप्ता, रमाकांत शर्मा, राजकिशोर वर्मा, विकास सक्सेना, अंजना आर्या, आनंद शुक्ला, शीलू दुबे, पुणे दीक्षित, मनोज अवस्थी, मनोज वाल्मीकि आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें