हरदोई में सपा नेता की ओर से दलित महिला जिला पंचायत अध्यक्ष पर जाति सूचक टिप्पणी की गई। इसके विरोध में किदवई नगर वार्ड 14 की पार्षद ने शनिवार को जूही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वार्ड 14 सब्जी मंडी किदवई नगर की पार्षद शालू सुनील कनौजिया हैं। उन्हें सोशल मीडिया और समाचार पत्रों से इस घटना की जानकारी मिली। उनके अनुसार, सपा नेता की टिप्पणी से पूरा दलित समाज आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी जाति विशेष के लिए ऐसी टिप्पणी निंदनीय है। जूही थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।