चकेरी थानाक्षेत्र के पटेल नगर में व्यापारिक रंजिश में दो रिश्तेदारों दुकानदारों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। वहीं एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा।