फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की निर्मम हत्या, फोन पर बात करने को लेकर हुआ था विवाद, दो माह पहले किया था प्रेम विवाह

Shikha Pandey Updated Mon, 07 Sep 2026 03:07 PM IST

अकबरपुर के नेहरू नगर में किराये के मकान में रह रहे दंपती का रविवार सुबह फोन पर बात करने को लेकर विवाद हो गया। पति ने लोहे की रॉड से कई वार कर पत्नी को मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया। इसके बाद स्वयं डायल 112 पर पुलिस को पत्नी के हत्या की जानकारी दी। पुलिस महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों के करीब दो माह पहले प्रेम विवाह करने की बात सामने आई है। डेरापुर थाना क्षेत्र के डुडौली निवासी गजेंद्र संखवार (30) अकबरपुर में आरटीओ कार्यालय के पीछे नेहरू नगर में सुभाष संखवार के मकान में पत्नी सपना उर्फ आसमा (29) पुत्री अफसर अली के साथ रहता था। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया तो गजेंद्र ने कमरे में रखी लोहे की रॉड से सपना के सिर व चेहरे पर कई वार कर दिए। इससे वह मरणासन्न हालत में पहुंच गई। इसके बाद स्वयं डायल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी कि विवाद के चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरमीत सिंह को महिला गंभीर हालत में कमरे में पड़ी मिली। इस पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। करीब दो माह पहले उसने शिवली थाना क्षेत्र के सुनवर्षा निवासी सपना उर्फ आसमा से कोर्ट में शादी की थी। इसके बाद से वह दोनों अकबरपुर में किराये के मकान में रह रहे थे। वह पत्नी के किसी से फोन पर बात करने से नाराज रहता था। रविवार को भी पत्नी के फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में उसने हमला कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ अन्य कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें