शहर के वीआईपी रोड स्थित थिएटर में आयोजित एक कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कम सक्रियता की वजह बताते हुए खुद को इंफ्लूएंसर की बजाय एक गंभीर कलाकार (एक्टर) बताया। तापसी ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी फिल्म आने पर दर्शकों में उत्सुकता बनी रहे। महिलाओं की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'थप्पड़' जैसी फिल्मों के बाद अब समाज में लड़कियां सवाल पूछने लगी हैं और बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। अपने करियर के संघर्षों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार फिल्मों में हीरो उनके साथ काम नहीं करना चाहता, लेकिन वह चुनौतियों का डटकर सामना करती हैं। बायोपीक के सवाल पर उन्होंने इसे अभी जल्दबाजी बताया।