नवरात्र और आगामी त्योहारों को देखते हुए साढ़ पुलिस ने सोमवार देर शाम से मंगलवार सुबह तक सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भीतरगांव चौराहा, कुड़नी, बिरहर और लालपुर क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी। वहीं, शराब ठेकों के बाहर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। विभिन्न मार्गों पर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।