कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार भोर पहर परचून का सामान लादकर फतेहपुर जा रही एक डीसीएम का टायर फटने से वह पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।