कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित सीएसए परिसर की ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी 82 वर्षीय ओमप्रकाश सचान ने बृहस्पतिवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिनकी शाम को हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सेना में कर्नल के पिता रहे बुजुर्ग का करीब 30 साल से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था और वर्ष 2023 में पत्नी की मौत के बाद से वह गहरे अवसाद में थे।