फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में 22 क्विंटल बदबूदार खोया पकड़ा, नष्ट कराया गया

दीपावली पर मिठाइयों की मांग बढ़ते ही मिलावटखोरों ने दूसरे जिलों से खराब और बदबूदार खोया लाकर बाजार में खपाने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो अलग-अलग में करीब 22 क्विंटल बदबूदार खोया पकड़ा। फिरोजाबाद और इटावा से कानपुर में बिक्री के लिए लाए जा रहे खोये की अनुमानित कीमत 7.73 लाख बताई गई। गंदी बोरियों में खुले मालवाहक वाहनों से बिना तापमान नियंत्रण के खोया लाया जा रहा था। टीम ने तीन नमूने लेकर बाकी पूरा खोया कल्याणपुर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में नष्ट कराया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सूचना पर भौंती मोड़ में पिकअप को रोककर जांच की। इसमें 29 बोरियों में करीब 1150 किग्रा खोया मिला। इसकी कीमत लगभग 4.06 लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में गाड़ी पर बैठे आनंद और कप्तान सिंह ने बताया कि खोया फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित नगला मानसुख से लाया जा रहा था। गंदी बोरियों में खोया भरा था। बोरी खोली तो दुर्गंध आ रही थी। टीम ने दो नमूने लिए और पूरा खोया नष्ट करा दिया। दूसरी टीम के अधिकारी सोमनाथ कुशवाहा और डॉ. देवेंद्र सिंह आजाद ने एक वाहन में करीब 1050 किग्रा खोया पकड़ा। इसकी अनुमानित कीमत 3.67 लाख रुपये बताई गई। पूछताछ में इटावा के बिरारी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खोया वीरेंद्र का है। कानपुर में बिक्री के लिए लाया जा रहा था। जांच के दौरान खोये में दुर्गंध आ रही थी। टीम ने एक नमूना लेकर शेष खोया नष्ट करा दिया। तीनों नमूने प्रयोगशाला भेजे गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें