दीपावली के दूसरे दिन मौन परमा के दिन पूरे क्षेत्र में बुंदेली परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। जब गांव गांव में रंग बिरंगी पौशाकों में मानियों की टौलिया निकली। इस दौरान सिद्ध क्षेत्र देवामाता में पूरे दिन मौनियों का मेला लगा रहा। मौनी दल के सदस्य रंग बिरंगी पौशाकों के साथ साथ साज सज्जा एवं मोर पंख, माला, काजल आदि से श्रृंगार कर गांव गांव में घूमे और बुंदेलखंडी नृत्य राई और सैरा पर जमकर थिरके। बारह गांव की परिक्रमा करने के बाद मौनी दलों देवामाता सहित अन्य मंदिरों में जाकर अपना व्रत मोड़ा। इस दौरान देवा माता पर भारी संख्या में पूरे दिन मौनियों का मेला लगा रहा।