रुपये दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को बरसठी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से नोट के आकार के 22 कागज, उन पर लगा तीव्र विस्फोटक पदार्थ, आरबीआई के लोगो और 500 रुपये के नोट से मिलते-जुलते रंग का कटिंग कागज, कार, मोबाइल और 2230 रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी इन कागजों को दिखाकर लोगों को रुपये दोगुना करने का भरोसा दिलाता था।