जौनपुर में बदलापुर के कस्तूरीपुर व दुगौली कला के मध्य पीली नदी पर बना रपटा पुल तेज बरसात के चलते डूब गया है जिससे दर्जनों गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। अब उन्हें बदलापुर पहुंचने के लिए बटाऊबीर होकर जाना पड़ेगा जिससे लगभग दस किमी दूरी बढ़ जाएगी। सबसे अधिक समस्या स्कूली बच्चों को होगी। अब इस पुल से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। हालांकि तहसील प्रशाशन दोनों तरफ बैरिकेटिंग करा चुका है फिर भी इससे नदी पार करना खतरे से भरा होगा।