नोएडा में भीषण आग का शिकार हुई स्लीपर बस हादसे में बचे उरई निवासी यात्री हिसार ने दिल दहला देने वाली आपबीती साझा की। यात्री के मुताबिक, बस में आग लगने के बावजूद चालक और कंडक्टर यात्रियों को गुमराह करते रहे और अंत में गाड़ी छोड़कर भाग गए। हिसार ने खुद घायल होने के बावजूद 13 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जान बचाने के चक्कर में बस में रखे उनके 1.14 लाख रुपये जलकर खाक हो गए, जबकि उरई के दो-तीन अन्य यात्रियों का अब तक कोई अता-पता नहीं है।