फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: उफनाए मलंगा नाले ने बढ़ाई मुसीबत, पुल के ऊपर से बह रहा पानी

Shikha Pandey Updated Sat, 29 Aug 2026 08:45 PM IST

झमाझम बारिश के बाद उफनाए मलंगा नाले ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। राजपाल रिसॉर्ट बजरिया इलाके में पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से आसपास के घरों में भी पानी घुस गया। वहीं लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से आवागमन करते नजर आए। पानी के तेज बहाव के बीच कुछ लोग स्टंट करते भी दिखाई दिए। सूचना पर एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचे और लोगों को पानी में उतरकर आवागमन न करने की हिदायत दी। उन्होंने दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। एसडीएम की चेतावनी के बाद नाले से होकर गुजरने वाले लोगों की आवाजाही कम हुई। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षा को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें