मोहम्मदाबाद स्थित कुसमिलिया सहकारी समिति पर पिछले सात दिनों से खाद के लिए किसान चक्कर काटने को मजबूर हैं। सोमवार को खाद का वितरण न होने और कागजात न जमा किए जाने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने जमीन पर खतौनी और पहचान पत्र रखकर विरोध दर्ज कराते हुए लाइन लगाई।