देवोत्थान एकादशी के मौके पर सादाबाद बिजलीघर रोड स्थित श्री गोवर्धनधाम श्री खाटू श्याम मंदिर में शनिवार शाम भी धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। श्याम भक्तों ने 71 और 51 किलोग्राम के विशाल केक काटकर बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान मंदिर के बाहर भव्य आतिशबाजी की गई और जय श्री श्याम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस मौके पर बाबा श्याम का भव्य शृंगार किया गया।