फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ के एटा हाईवे पर केंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

सिकंदराराऊ के एटा हाईवे पर ग्राम उमरावपुर के पास शुक्रवार सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार कुमकुम (20) की पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे उसके जेठ गौरव निवासी गांव जिस्मी, कोतवाली देहात, एटा घायल हो गए। गौरव के हेलमेट पहने होने से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। कुमकुम की गोद में बैठी उसकी ढाई वर्षीय बेटी काव्या बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें