फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ के गांव नगला सुखराम के आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

सहपऊ में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत मंगलवार दोपहर गांव नगला सुखराम के आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंची टीम ने 48 बच्चों स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसमें बच्चों की उम्र के सापेक्ष उनके वजन की जांच की गई। आंख, नाक और कान का परीक्षण किया गया। इसमें हृदय की धड़कन और पल्स रेट आदि जांच की गईं। शिविर में अभिभावकों को बदलते मौसम में बच्चों की देखभाल के लिए सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि बच्चों को सुबह जल्दी नंगे बदन घर से बाहर न घूमने दें। सर्दी-जुकाम होने पर किसी प्रशिक्षित चिकित्सक से ही दवा दिलाने की सलाह दी गई। शिविर में आशा मित्ररा, एएनएम अंजलि, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें