फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के मानवेन्द्र हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

हाथरस पुलिस ने ग्राम बिसाना में मानवेन्द्र की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 11 नवंबर को चन्दपा थाना क्षेत्र के बिसाना गांव में मानवेन्द्र की गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस दल गठित किए। 19 नवंबर को एसओजी दल और चन्दपा पुलिस को आरोपियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली। घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ में आरोपी गोपाल के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। तलाशी अभियान के दौरान दूसरे आरोपी उदयवीर को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचा, कारतूस और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। गोपाल आगरा के मांगरौल बडी पार्टी और उदयवीर हाथरस के हिरागढी का निवासी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें