हाथरस चंदपा थाना क्षेत्र में मानवेन्द्र की हत्या के मुख्य आरोपी सीके उर्फ कृष्णा को 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर गठित टीमों ने 19 नवंबर को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 11 नवंबर को ग्राम बिसाना में मानवेन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।