हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बंगोली स्थित प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घुसकर तोड़फोड़ की गई है। उनका आरोप है कि स्कूल परिसर में लगे शौचालय की सीट, पानी की टंकी, समरसेबल की लाइन, बिजली के तार समेत अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया। प्रधान अध्यापिका लक्ष्मी सिंह ने बताया कि विद्यालय में पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।