कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों में लापरवाही और सुस्ती बरते जाने पर जिलाधिकारी (डीएम) कविता मीणा का गुस्सा ठेकेदार पर फूट पड़ा। मेला क्षेत्र के खादर इलाके में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम ने अधूरे कार्यों और लगातार बहानेबाजी करने पर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।