फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा, रोजगार, किसान और शिक्षा पर उठाए सवाल

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने हापुड़ के लज्जापुरी के रामलीला मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने हापुड़ को क्रांति की धरती बताते हुए शहीदों को नमन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हापुड़ के युवाओं को रोजगार के लिए गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है। किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है और किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल का दाम मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें