हमीरपुर के राठ क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पिलर संख्या 143 के पास शुक्रवार सुबह शादी समारोह में वीडियोग्राफी कर लौट रहे जालौन निवासी दो युवकों की बाइक नींद की झपकी आने से डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें कपिल कुमार (21) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके साथी रूपेश कुमार (23) को यूपीडा एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया है।