पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापारी विनोद साहनी की हत्या की गई है। वो व्यापारी थे अपराधी नहीं थे। उन्होंने कहा कि मामले का मुख्य अपराधी भाजपा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ पोस्ट डालने के कारण हत्या सही वजह नहीं है। इसकी सीबीआई या फिर एसआईटी की ओर से जांच की जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी सवाल उठाए।