फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने रोका

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विभिन्न गंभीर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। कार्यालय में भी पुलिसबल की तैनाती रही। इसके बाद भी कार्यकर्ता कार्यालय से बाहर निकले। नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने रस्सी के सहारे कांग्रेसियों को रोक लिया। कुछ देर तक धक्का-मुक्की होती रही। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमा कश्यप सड़क पर लेट गईं। उन्हें किसी तरह महिला पुलिस कर्मियों ने हटाया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह, शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, मीडिया प्रभारी शिवकुमार दूबे, जलील खां सहित अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें