फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: सांड के हमले में आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बकड़हिया गांव के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे सांड के हमले में आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान अरुण कुमार (15) पुत्र निब्बू लाल, निवासी ग्राम अम्बरपुर (खेसरी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह वह बकड़हिया गांव के पास था, तभी सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने छात्र को पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें